फूलगोभी का पराठा रेसिपी।(Gobi Ka Paratha Recipe in Hindi):
नमस्कार दोस्तों। आशा है आप सभी अच्छे होंगे। रान्ना गुंजन में एक और नई रेसिपी लेकर हाज़िर हूँ। आज मैं आप सभी के साथ शेयर कर रही हूँ “फूलगोभी का पराठा” रेसिपी।
सर्दियों के मौसम में बाज़ार में ताज़ी फूलगोभी खूब मिलती है। ऐसे में एक दिन घर पर इस तरह से "फूलगोभी का पराठा" ज़रूर बनाइए। सर्द सुबह दही, अचार और मक्खन के साथ गरम-गरम "फूलगोभी का पराठा" खाएँगे तो बार-बार खाने का मन करेगा।
तो देर किस बात की, चलिए जल्दी से रेसिपी देख लेते हैं।
"फूलगोभी का पराठा" रेसिपी।(Gobi Ka Paratha Recipe in Hindi):
- फूलगोभी – 1 मध्यम आकार
- गेहूं का आटा – 300 ग्राम
- अदरक कटा हुआ – 2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च कटी हुई – 4–5
- हरा धनिया – एक मुट्ठी
- अजवाइन – 1 छोटी चम्मच
- साबुत जीरा – 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- हींग – एक चुटकी
- घी या तेल – आवश्यकतानुसार
- चीनी – ½ छोटी चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
और पढ़ें…आलू पराठा रेसिपी।
"फूलगोभी का पराठा" बनाने की विधि:
1. सबसे पहले फूलगोभी के फूल अलग कर लें और अच्छी तरह धो लें। अब एक बड़े ग्रेटर से कद्दूकस करें और उसमें थोड़ा नमक मिलाकर रख दें। कुछ देर बाद फूलगोभी से जो पानी निकले, उसे अच्छी तरह निचोड़ कर अलग कर लें।
2. अब एक बर्तन में आटा, अजवाइन, स्वादानुसार नमक और 1 छोटी चम्मच घी डालकर मिलाएँ। फिर फूलगोभी से निकले पानी से आटा गूंथ लें। ज़रूरत हो तो थोड़ा सा पानी और डाल सकते हैं।
ध्यान रखें – आटा न ज़्यादा नरम हो और न ज़्यादा सख्त।अब आटे की बड़ी-बड़ी लोइयाँ बनाकर गीले कपड़े से ढककर रख दें।
3. अब कढ़ाही में 2 छोटी चम्मच घी या तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें। खुशबू आने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर हल्दी डालें और उसके बाद कद्दूकस की हुई फूलगोभी डालकर तेज़ आँच पर अच्छी तरह भून लें।
अंत में हरा धनिया और ½ छोटी चम्मच चीनी डालकर मिला लें और गैस बंद कर दें।
4. अब एक लोई लें और कटोरी जैसा आकार दें। उसमें 2–3 चम्मच फूलगोभी का भरावन भरें और अच्छी तरह बंद करें।
सूखा आटा लगाकर हल्के हाथ से बेल लें। ध्यान रखें ज़्यादा ज़ोर न लगाएँ, वरना भरावन बाहर आ जाएगा।
5. तवा गरम करें और पराठा डालें। दोनों तरफ हल्का सेंकने के बाद घी या तेल लगाकर मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक सेक लें।
परोसने का तरीका:
गरम-गरम "फूलगोभी का पराठा" दही, अचार और मक्खन के साथ परोसें।
और पढ़ें…लाच्छा पराठा रेसिपी।रेस्टोरेंट जैसा खस्ता और स्वादिष्ट।
ज़रूरी टिप्स:
1. फूलगोभी में नमक मिलाकर रखने से वह नरम हो जाती है और पराठा बेलते समय बाहर नहीं निकलती।
2. आटा गूंथते समय घी डालने से पराठा ज़्यादा स्वादिष्ट और खस्ता बनता है।
3. अगर घी पसंद न हो तो तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. आटा अच्छे से मसलकर गूंथने से पराठे नरम बनते हैं।
निष्कर्ष:
"फूलगोभी का पराठा" बनाना जितना आसान है, उतना ही स्वादिष्ट भी। सर्दियों की ताज़ी फूलगोभी से घर पर ही बनाइए यह लाजवाब पराठा। यकीन मानिए, जो एक बार खाएगा, वो बार-बार बनाने को कहेगा।
रेसिपी से जुड़ी पूरी जानकारी ऊपर दी गई है।आज के लिए इतना ही।फिर मिलेंगे एक नई रेसिपी के साथ।नमस्कार!

